RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आज सोमवार 6 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए। जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं आप कैसे अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।