फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI 90 Quiz: ग्रजेुएशन कर रहे हैं तो 'आरबीआई 90 क्विज' में लें हिस्सा, जीतने पर मिलेगा 10 लाख तक का इनाम

Thu, 05 Sep 2024 06:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBI 90 Quiz Registration: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सभी स्ट्रीम में स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत कॉलेज छात्रों के लिए एक राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। विजेताओं को दस लाख तक का इनाम दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
RBI 90 Quiz - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI 90 Quiz Competition: स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के पास छह से 10 लाख तक का इनाम जीतने का मौका है। यह इनाम एक क्विज में विजयी होने पर प्रदान किया जाएगा। दरअसल,  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सभी स्ट्रीम में स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत कॉलेज छात्रों के लिए एक राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है।

विज्ञापन

17 सितंबर तक करें पंजीकरण

विजेताओं को छह से लेकर 10 लाख तक इनाम दिया जाएगा। इस क्विज में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 17 सितंबर, 2024 तक चलेगी। क्विज मुख्य रूप से इतिहास, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स आदि के सामान्य ज्ञान पर केंद्रित होगी।

प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को RBI द्वारा 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से, RBI का उद्देश्य छात्रों के साथ जुड़ाव पैदा करना है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी एक नोटिस में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में इस सूचना को फैलाएं तथा स्नातक छात्रों को क्विज़ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें तथा इसे सफल बनाएं।

भाग लेने के लिए कौन पात्र है?

यूजीसी की अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई 90 क्विज देश भर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए खुला है। अधिसूचना के अनुसार, क्विज प्रतियोगिता के चार चरण होंगे।

पुरस्कार राशि क्या है?

प्रतिभागियों को राज्य स्तर से पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वालों को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे:
  • प्रथम पुरस्कार: 10 लाख
  • दूसरा पुरस्कार: 8 लाख
  • तीसरा पुरस्कार: 6 लाख
विज्ञापन

RBI 90 Quiz, विजेताओं के लिए पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पंजीकरण प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में

आरबीआई 90 क्विज़ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त, 2024 से शुरू हुई थी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2024 है। RBI वेबसाइट के अनुसार, ऑनलाइन RBI 90 क्विज़ 19 से 21 सितंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागियों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें