फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री : देश के 10.8 लाख सरकारी विद्यालयों में से 42,000 में है पेयजल आपूर्ति की कमी

Fri, 19 Mar 2021 09:32 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश भर के 10.8 लाख सरकारी स्कूलों में से 42,000 से अधिक विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति की कमी और 15,000 विद्यालयों में शौचालय नहीं हैं। यह  जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब दी।  

शिक्षा मंत्री ने एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यूडीईई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2018-19 के अनुसार देश में कुल 10, 83, 747 सरकारी स्कूल हैं। जिसमें से 10,41,237 विद्यालयों में पीने के पानी की सुविधा मौजूद है। वहीं 10,68, 726 सरकारी विद्यालयों में शौचालय हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : बदली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि, यहां देखें संशोधित शेड्यूल

बता दें राज्य सभी में मंत्री ने सवाल किया था कि क्या सरकार ने सभी स्कूलों में पीने के पानी और स्वच्छता की सुविधा प्रदान करने के लिए कोई समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किया है? इस प्रश्न के जवाब में मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, “शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची में है और अधिकांश स्कूल संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बार-बार यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनके अधिकार क्षेत्र में गैर-सरकारी क्षेत्र जैसे कि निजी, सहायता प्राप्त विद्यालय सहित सभी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय का प्रावधान होना चाहिए। सभी बच्चों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की भी सुविधाएं होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें - इंजीनियरिंग : अनिवार्य विषयों को लेकर न हों कन्फ्यूज, ऐसे समझिए एआईसीटीई के नए नियम

विज्ञापन

वहीं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डेटा के अनुसार लड़कियों के 40,513 स्कूलों में और लड़कों के लिए 3,86,144 स्कूलों में शौचालय है। पेयजल आपूर्ति की बात करें तो यह केवल 83,109 स्कूल्स में मौजूद है। 

यह भी पढ़ें - चिंता छोड़ो: जामिया का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है मान्य, पढ़ाई पर करें फोकस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें