Rajasthan RSMSSB CET: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने आज 23 अक्तूबर, 2024 को राजस्थान आरएसएमएसएसबी सीईटी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपने विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता विवरण में केवल एक बार ही परिवर्तन किया जा सकता है। शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले ओटीआर पेज पर अपनी शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करना होगा। इसके बाद उनके ऑनलाइन आवेदन से उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करने की अनुमति मिल जाएगी।
इन विवरणों मे बदलाव के लिए इतना लगेगा शुल्क
अभ्यर्थी अपनी श्रेणी, विशेष श्रेणी, उपश्रेणी, वैवाहिक स्थिति आदि भी बदल सकते हैं। ओटीआर प्रोफाइल में ये परिवर्तन करने के लिए अभ्यर्थियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा , जो ऑनलाइन करना होगा।
सुधार विंडो आज से खुली है और 1 नवंबर 2024 को बंद होगी। उम्मीदवारों को ओटीआर के समय दर्ज की गई अपनी फोटो, हस्ताक्षर या जानकारी में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। इन विवरणों के अलावा, अन्य जानकारी को कार्यकाल के दौरान संशोधित किया जा सकता है। आरएसएमएसएसबी ने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर 25 सितंबर से 28 सितंबर, 2024 तक सामान्य पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) परीक्षा आयोजित की।
आवेदन पत्र में ऐसे करें बदलाव
ओटीआर प्रोफाइल में परिवर्तन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीमदवार आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- ऐसा करने पर आपकी OTR प्रोफाइल प्रदर्शित हो जाएगी।
- विवरण में परिवर्तन करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।