फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET Result 2021: जल्द जारी होने वाला है राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे देख पाएंगे परिणाम

Thu, 23 Sep 2021 09:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan PTET Result 2021: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी राजस्थान पीटीईटी-2021 का रिजल्ट (Rajasthan PTET Result 2021)  इसी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान पीटीईटी-2021 का रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शिक्षक भर्ती की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी राजस्थान पीटीईटी-2021 का रिजल्ट (Rajasthan PTET Result 2021)  इसी सप्ताह में घोषित किया जाना है। पीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परिणाम घोषित होने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

Rajasthan PTET परीक्षा का आयोजन 08 सितंबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर की ओर से राज्य भर में करीब 2,000 केंद्रों पर किया गया था।  Rajasthan PTET में करीब पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 

दो वर्षीय और चार वर्षीय पाठ्यक्रमों का आएगा रिजल्ट
राजस्थान में चार वर्षीय बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है। बोर्ड दो साल और चार साल दोनों पाठ्यक्रमों के परिणाम एक साथ घोषित करने की भी कोशिश कर रहा है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन




पीटीईटी की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी नहीं की जाती

04 वर्षीय बीए/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम या 02 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने की उम्मीद में कुल 4.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पीटीईटी की आधिकारिक उत्तर कुंजी आमतौर पर जारी नहीं की जाती है। हालांकि, अगर इसे इसी साल जारी किया जाता है तो उम्मीदवार इसे ptetraj2021.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2021 ऐसे करें चेक
  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर 'डाउनलोड पीटीईटी परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • चरण 4: पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • चरण 5: पीटीईटी परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो, तो प्रिंट आउट लें।

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी। राज्य में शिक्षक शिक्षा संस्थानों का आवंटन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से ही किया जाएगा। राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग में पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क का भुगतान, पसंद भरने और सीट आवंटन जैसी प्रक्रिया शामिल है। सीट आवंटन उम्मीदवार की योग्यता, संकाय, श्रेणी, शिक्षण विषय, भरे हुए कॉलेजों की पसंद आदि पर विचार करने के बाद किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें