राजस्थान उच्च न्यायालय ने हाई कोर्ट सिविल जज के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है। इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज के लिए साक्षात्कार जोधपुर में 09 नवंबर 2019 से आयोजित किया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज मेन्स परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: रेलवे से लेकर पुलिस तक, इन बड़े विभागों में है सरकारी नौकरी का मौका
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज परिणाम 2019 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ये स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी। यहां आपको राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज रिजल्ट का पीडीएफ मिलेगा।
स्टेप 4: आप भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड सकते हैं।
ये भी पढ़ें : हाई कोर्ट में क्लर्क समेत कई पदों पर हो रहीं नियुक्तियां, 22 नवंबर तक ही मौका
इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पद के लिए 197 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।