Rajasthan HC Admit Card 2023 Out: राजस्थान उच्च न्यायालय ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक, कनिष्ठ सहायक और क्लर्क ग्रेड II सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
राजस्थान हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 और 19 मार्च, 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित की जानी है। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा तिथि/परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 2756 निर्धारित की गई है। यह भर्ती जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों के लिए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पहले दो वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें 14600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 20,800 से 65,900 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- आरएसएलएसए और डीएलएसए के लिए आरएचसी जेए के लिए भर्ती जूनियर जेए और आरएसजेए और जिला न्यायालयों के लिए क्लर्क ग्रेड II 2022 भर्ती पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।