फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल रीओपनिंग : राजस्थान 02 अगस्त से नहीं खुलेंगे स्कूल - कॉलेज, 15 दिन टली योजना

Sun, 25 Jul 2021 09:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल - कॉलेज पुन: खोलने का फैसला टाल दिया है। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय 15 दिनों के बाद किया जाएगा।  
विज्ञापन
राजस्थान शिक्षा विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल - कॉलेज पुन: खोलने का फैसला टाल दिया है। सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने इसी सप्ताह घोषणा की थी कि राज्य में दो अगस्त, 2021 से स्कूल - कॉलेजों में पुन: नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि, बाद में इसे वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद, राजस्थान सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय 15 दिनों के बाद किया जाएगा।  राज्य सरकार ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस प्रेरित लॉकडाउन के कारण बंद संस्थानों को फिर से खोलने, प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में नियमित कक्षाएं शुरू करने से पहले केंद्र सरकार से मंजूरी ली जाएगी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसले के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। राज्य कैबिनेट के पांच मंत्रियों की कमेटी की शनिवार को बैठक भी हुई थी। इस बैठक में प्रदेश में शिक्षण संस्थान खोलने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, उच्च शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं शुरू करने का फैसला 15 दिनों के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले, राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्कूल 2 अगस्त से खुलेंगे। हालांकि, इसके दो दिन बाद ही उन्होंने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री समिति के साथ सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम फैसला करेंगे। डोटासरा की घोषणा के बाद, गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में शैक्षणिक संस्थानों के उद्घाटन के लिए तारीख और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय करने के लिए पांच मंत्रियों की समिति का गठन किया था। डोटासरा ने शनिवार को ट्वीट किया, मुख्यमंत्री गहलोत विस्तृत एसओपी तैयार करने के लिए गठित कैबिनेट कमेटी के साथ सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद स्कूलों को खोलने पर फैसला करेंगे।

समिति में डोटासरा के अलावा स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग भी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डोटासरा से सवाल किया था कि गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जब इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ तो उन्होंने स्कूल खोलने की तारीख की घोषणा क्यों की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें