बता दें कि परीक्षा का नोटिफिकेशन पिछले साल अक्तूबर में जारी किया गया था। परीक्षाएं फरवरी 2023 में तीन चरणों में आयोजित की गई थीं। सीईटी के परिणाम अब ऑनलाइन जारी किए गए हैं। RSMSSB ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की सीरीज भी जारी की है।
यह भर्ती राजस्थानी सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए करीब 10000 पदों पर की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्तूबर से 11 नवंबर तक भरे गए थे और परीक्षा 04, 05 और 11 फरवरी को हुई थी। राजस्थान सीईटी वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की परीक्षा आयोजित करने की पूरी जिम्मेदारी आरएसएसबी के पास है, जिसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कटऑफ और राजस्थान सीईटी वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का परिणाम जारी करेगा। उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।