फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BTSC Pre DElEd: राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 25 Jun 2024 10:28 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BTSC Pre DElEd Admit Card: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BTSC Pre DElEd: समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने आज 25 जून को बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दि हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 जून, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 पर निम्नलिखित विवरण अंकित होंगे-
  • उम्मीदवार का नाम
  • अभ्यर्थी का रोल नंबर
  • परीक्षा की तिथि एवं समय
  • परीक्षा केंद्र विवरण
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • अनुदेश
  • परीक्षा का नाम
  • हस्ताक्षर और फोटो

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को कुल 600 अंकों के 200 प्रश्नों को हल करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें