ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आरआरबी पैरामेडिकल 2024 आवेदन पत्र को विधिवत भरें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
इसके अलावा, रेलवे भर्ती बोर्ड, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन स्वीकार कर रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई से चालू है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - indianrailways.gov.in. के माध्यम से 29 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,951 रिक्तियों को भरा जाएगा।