फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ragging in ICFAI: बिजनेस स्कूल में रैगिंग का वीडियो वायरल, मजहबी नारेबाजी करवाने वाले 12 वरिष्ठ छात्र निलंबित

Sat, 12 Nov 2022 07:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ragging in ICFAI Business School: हैदराबाद के आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) में रैगिंग का एक भयावह मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Ragging in ICFAI Business School, Hyderabad - फोटो : Screen Shot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ragging in ICFAI Business School: हैदराबाद के आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) में रैगिंग का एक भयावह मामला सामने आया है। रैगिंग के दौरान सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र को पीटा और बेरहमी से प्रताड़ित किया। प्रताड़ना का वायरल वीडियो तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव और हैदराबाद के आयुक्त सीवी आनंद के पास भी पहुंचा। मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

... छोड़ दो वरना मर जाएगा

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के एक कमरे में कई छात्र लड़के को पीट रहे हैं। जूनियर छात्र को उनके आगे रोते और गिड़गिड़ाते हुए देखा जा सकता है। वह कह रहा कि उसने कुछ नहीं किया। जबकि सीनियर छात्र उसे थप्पड़ मारते हैं और उसके ऊपर पाउडर डालते हैं। वीडियो में एक अन्य छात्र तेलुगु में कह रहा है कि उसे छोड़ दो वरना वह मर जाएगा।

 

12 वरिष्ठ छात्र एक साल के लिए निलंबित

सोशल मीडिया पर रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद आईबीएस (आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी) प्रबंधन ने 12 सीनियर छात्रों को कैंपस से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक जूनियर छात्र को सीनियर छात्रों द्वारा अपमानित और पीटा जा रहा है। रैगिंग की घटना 11 नवंबर, शुक्रवार को सामने आई, जब एक जूनियर ने आईटी मंत्री केटीआर और साइबराबाद पुलिस को टैग करते हुए ट्विटर पर वीडियो साझा किया।

 

शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया

वहीं, एसएचओ शंकरपल्ली ने बताया कि कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए परिसर के छात्रावास के कमरे में एक छात्र की पिटाई की। उसे 'जय माता दी' और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने के लिए कहा गया था। तेलंगाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्र ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज की है कि उसके परिसर के छात्रावास के कमरे में 15-20 लोगों द्वारा उसका शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया था। 

 

विज्ञापन

पुलिस ने धारा 307 में दर्ज किया मामला

इसके बाद, शंकरपल्ली पुलिस ने शुक्रवार को IBS कॉलेज शंकरपल्ली मंडल में एक छात्र की रैगिंग करने के आरोप में छात्रों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास के लिए धारा 307, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए 323, अपराध करने के लिए अतिचार के लिए 450, आपराधिक धमकी के लिए 506 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के सामान्य इरादे के लिए धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 


रैगिंग ने ली जान
तेलंगाना के एक अन्य मामले में 17 साल के फरहान नवाज ने रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वह जूनियर कॉलेज का टॉपर था और पढ़ने के लिए भैंसा शहर के अल्पसंख्यक आवासीय संस्थान में आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि टॉपर होने की वजह से संस्थान के प्रिंसिपल और लेक्चरर उसे पसंद करते थे, लेकिन इससे दूसरे छात्रों को वह खटकता था। वे उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे, इसलिए   उसने खुदकुशी करने का  निर्णय लिया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें