CLAT 2023 परीक्षा का विवरण
क्लैट 2023 की प्रवेश परीक्षा यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। जहां स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, वहीं, स्नातकोत्तर स्तरीय पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय पैटर्न पर आधारित होंगे।
CLAT 2023: पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आगे बढ़ने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को एकत्र कर लेना चाहिए।
-
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
-
पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
-
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
क्लैट 2023 के लिए आवेदन शुल्क
क्लैट परीक्षा 2023 के लिए सामान्य / ओबीसी / एनआरआई उम्मीदवारों को 4000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3500 रुपये निर्धारित किया गया है।
CLAT 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों पर अनुसरण करना चाहिए।
-
कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लॉग ऑन करें।
-
वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें।
-
पंजीकरण के बाद, जनरेट क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
-
आवेदन पत्र विवरण भरें और जमा करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सभी विवरण जमा करें।
-
पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।