फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS Asia University Ranking: देश में राज्य-संचालित विश्वविद्यालयों में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया पहला स्थान

Thu, 04 Nov 2021 03:42 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

QS Asia University Ranking: इस मौके पर कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय भारत के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है, लेकिन यह देश के सभी विश्वविद्यालयों में तीसरे स्थान पर है ।
विज्ञापन
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने देश केविभिन्न राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कलकत्ता विश्वविद्यालय एशिया में 154वें स्थान पर है।

विज्ञापन


इस मौके पर कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय भारत के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है, लेकिन यह देश के सभी विश्वविद्यालयों में तीसरे स्थान पर है । पहले स्थान पर दिल्ली विश्वविद्यालय और दूसरे पर जेएनयू है। दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं।

उन्होंने इस उपलब्धि पर कहा- 'एशियाई विश्वविद्यालयों को लेकर क्यूएस रैंकिंग द्वारा जारी 2022 की रैंकिंग के बाद मुझे इसकी जानकारी मिली थी। हमें अकादमिक क्षेत्र में अच्छा काम जारी रखना है।'
विज्ञापन


क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों के रैंक का निर्धारण कुल 11 पैमानों के आधार पर किया जाता है। इनमें शिक्षकों और नियोक्ताओं का स्तर, पीएचडी की डिग्री धारण करने वाले कर्मचारियों की संख्या और विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का अनुपात शामिल है।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग द्वारा एशिया के सबसे बेहतर विश्वविद्यालयों और संस्थानों की सूची जारी करता है। इस बार इस सूची में 500 विश्वविद्यालयों और संस्थानों को जगह मिली है। इस सूची में भारत के 118 विश्वविद्यालय और संस्थान शामिल हैं। वहीं टॉप 200 में भारत के 21 विश्वविद्यालय और संस्थान शामिल है। इसमें सबसे ऊपर स्थान आईआईटी बॉम्बे ने हासिल किया है। इसकी रैंक 42वीं है। हालांकि, पिछले साल इसे 37वां स्थान मिला था। भारत की ओर से दूसरा सबसे बेहतर स्थान आईआईटी दिल्ली (रैंक 45) और तीसरा स्थान आईआईटी मद्रास (रैंक 54) ने हासिल किया है।

एशिया में सबसे अच्छे स्थान वाले संस्थानों की सूची 
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार एशिया के नंबर 1 विश्वविद्यालय की रैंक नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर को मिली है। वहीं दूसरा स्थान चीन के पेकिंग विश्वविद्यालय और तीसरा स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग को मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें