पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य और संकाय के लिए डेट शीट 2023 जारी कर दी है। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा की परीक्षा अवधि कंप्यूटर साइंस, एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा और खेल विषयों सहित पेपर को छोड़कर तीन घंटे की होगी। इन पेपरों की परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएगी और समय दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में उम्मीदवारों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि विकलांग छात्रों को डीए कोड का अलग प्रश्न पत्र दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को एक सहयोगी यानी स्क्राइब की सुविधा और परीक्षा के लिए प्रति घंटे अतिरिक्त 20 मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी परीक्षाएं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएंगी।