शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में 19 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 को शाम पांच बजे के बीच रिपोर्ट करना आवश्यक है। विश्वविद्यालय ने नीट यूजी 2022 के तहत मॉप-अप राउंड के लिए अपात्र उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार मॉप-अप राउंड की आवंटित सीट में शामिल होने में विफल रहा, तो जुर्माने के तौर पर सुरक्षा राशि यानी सिक्योरिटी डिपोजिट जब्त कर लिया जाएगा।