छात्रों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि परिणाम जारी करने की तारीख के बारे में बोर्ड की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बोर्ड परिणाम की घोषणा 31 मई से पहले जारी किए जाएंगे। इस साल पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 20 फरवरी से 21 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी, जबकि पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।