बता दें कि APSC CCE प्रारंभिक परीक्षा 2022 26 मार्च को आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 12 अप्रैल 2023 को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवारों के लिए अब फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को APSC की आधिकारिक वेबसाइट- apsc.nic.in पर जाना होगा।
मुख्य परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जल्द ही जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में छह पेपर शामिल होंगे। पेपर एक निबंधात्मक प्रकार का है और इसमें 250 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे के लिए है। पेपर II से VI सामान्य अध्ययन है और प्रत्येक में 250 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि प्रत्येक तीन घंटे के लिए है।