सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पुणे विश्वविद्यालय ने मास्टर ऑफ फार्मेसी, मास्टर इन कंप्यूटर मैनेजमेंट, बीएससी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर्स ऑफ लॉ के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पुणे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in है।