एसआरएमजेईईई 2021 रिजल्ट जारी हो गया है। एसआरएम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर एसआरएमजेईईई 2021 ( SRMJEEE 2021) जारी हुआ है। जो अभ्यर्थी एसआरएमजेईईई फेज 1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in है। एसआरएम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 23 मई और 24 मई को रिमोट प्रोक्टेड मोड में आयोजित हुई थी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण छात्रों ने अपने घर से ही परीक्षाएं दी थी।
एसआरएमजेईईई परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। एसआरएमजेईईई चरण 2 परीक्षा का मॉक टेस्ट 23 जुलाई को जारी होगा। परीक्षा का परिणाम 29 जुलाई को जारी किया जाएगा। SRMJEE 2021 फेज 1 परीक्षा में मिले नंबरों से नाखुश अभ्यर्थी एसआरएमजेईईई चरण 2 परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।