फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड: 15 जून से ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Mon, 14 Jun 2021 06:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल यानी कि 15 जून से ऑनलाइन मोड में शुरू हो रही हैं। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल यानी कि 15 जून से ऑनलाइन मोड में शुरू हो रही हैं। पीएसईबी की 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा ऑनलाइन मोड में 15 जून से लेकर 26 जून तक आयोजित की जाएंगी। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते स्कूल छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन लिखित मोड के माध्यम से पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की व्यावहारिक परीक्षा आयोजित करेंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा: इस माह के अंत तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, 6.5 लाख छात्रों को है इंतजार

छात्र इस बारे में पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के जरिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की थ्योरी पेपर को लेकर अभी फैसला लिया जाना बाकी है। पंजाब बोर्ड पहले वोकेशनल स्ट्रीम और एनएसक्यूएफ विषयों के लिए 12वीं कक्षा की व्यावहारिक परीक्षा आयोजित कर चुका है। नियमित छात्रों के लिए संबंधित स्कूलों के शिक्षक प्रैक्टिकल पेपर के लिए प्रश्न पत्र सेट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश
-बोर्ड की बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।
-विषय के शिक्षकों की तरफ से प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे।
-स्कूलों को उसी दिन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक अपलोड करने होंगे।
-स्कूलों को कंप्यूटर साइंस और वेलकम लाइफ जैसे विषयों की ग्रेडिंग के लिए व्यावहारिक परीक्षा नहीं लेनी है।

इसे भी पढ़ें-विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले पर कोरोना ने लगाया ग्रहण

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूलों को 29 जून तक पीएसईबी 12वीं परीक्षा के प्रैक्टिकल पेपर मार्क जमा करने होंगे। व्यावहारिक परीक्षाओं के बाद जल्द ही थ्योरी परीक्षा आयोजित करने पर निर्णय लिया जा सकता है। 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 3.2 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इससे पहले राज्य बोर्ड ने प्रत्येक स्ट्रीम में तीन अनिवार्य विषयों के लिए 12वीं परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था। हालांकि, छात्रों की सुरक्षा के हित में बोर्ड द्वारा जल्द ही 12वीं परीक्षा पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें