फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संवाद कार्यशाला: भौतिकी को सरल तरीके से पढ़ाने की कला सिखाएंगे प्रोफेसर एचसी वर्मा

Thu, 21 Jul 2022 04:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा देश में भौतिकी के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। भौतिकी पर उन्होंने कई प्रभावशाली किताबें लिखी हैं। इनमें कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स छात्रों और शिक्षकों के बीच बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
विज्ञापन
Professor HC Verma - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से शुक्रवार 22 जुलाई, 2022 को एनएच-9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में विज्ञान संवाद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर दो से पांच बजे तक किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा (HC Verma) भी शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

भौतिकी को सरल तरीके से पढ़ाना बताएंगे
प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा शुक्रवार को शहर में होंगे और अमर उजाला के विज्ञान संवाद कार्यशाला में भाग लेंगे। यहां वह भौतिक विज्ञान को सरल और रुचिपूर्ण तरीके से पढ़ने की कला सिखाएंगे। इसके साथ ही प्रोफेसर एचसी वर्मा शिक्षकों से संवाद करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

कौन हैं एचसी वर्मा?
प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा देश में भौतिकी के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। भौतिकी पर उन्होंने कई प्रभावशाली किताबें लिखी हैं। इनमें कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स छात्रों और शिक्षकों के बीच बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। उनकी पहचान ऐसे गुरु के रूप में है जो जटिल सवालों को सरलता से हल करना सिखाते हैं। वह आसपास होने वाली घटनाओं को जोड़कर और आसान तरीके से विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान का पाठ पढ़ाते हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन

तीन बोर्ड के शिक्षक होंगे शामिल
विज्ञान संवाद कार्यशाला में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों को अपनी जिज्ञासाओं और कठिनाइयों का समाधान प्राप्त करने का सीधा अवसर प्राप्त होगा। पहले सत्र में उनकी ओर से भौतिक विज्ञान के शिक्षण संबंधी जानकारी दी जाएगी। दूसरे सत्र में वह शिक्षकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे और अध्यापन संबंधी प्रश्नों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें