कौन हो सकता है शामिल?
बोर्ड ने निजी उम्मीदवारों को नौ श्रेणियों में वर्गीकृत किया है। 2021 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं यदि वे एक या अधिक विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। सीबीएसई ने कहा है कि इन श्रेणियों के छात्रों के लिए परीक्षा केवल टर्म 2 के पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी।
नए रोल नंबर होंगे जारी
बोर्ड परीक्षा 2022 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को एक अलग रोल नंबर जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा, "बोर्ड द्वारा 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नए रोल नंबर आवंटित किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को पिछले वर्ष के रोल नंबर के साथ उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
इस जारी तरीख तक कर सकते हैं आवेदन
सीबीएसई 20 दिसंबर (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म स्वीकार करेगा। विलंब शुल्क 21 दिसंबर (शाम 5 बजे) के लिए लागू होगा और विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर (शाम 5 बजे) है। उम्मीदवारों को एक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा जो 5 विषयों के लिए 1,500 रुपये और एक अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये प्रति विषय है। अतिरिक्त/कम्पार्टमेंट/सुधार के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में प्रति विषय 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 150 रुपये का व्यावहारिक शुल्क देय होगा। 2,000 रुपये का विलंब शुल्क 21 नवंबर (शाम 5 बजे) से लागू होगा।