प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम इन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्टार्ट-अप, डिजिटल मार्केटिंग के लिए वर्कशॉप शुरू करते हैं, तो इससे हमारे आदिवासी समुदाय को बहुत फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बच्चे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों से पास आउट होंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि अपने क्षेत्र के आदिवासी उत्पाद को कैसे बढ़ावा देना है, कैसे अपनी ऑनलाइन ब्रांडिंग करनी है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम, रीचिंग दी लास्ट माइल के लिहाज से एक सक्सेस मॉडल बन कर उभरा है। भारत में जो आदिवासी क्षेत्र हैं, ग्रामीण क्षेत्र हैं, वहां आखिरी छोर तक रीचिंग दी लास्ट माइल के मंत्र को ले जाने की जरूरत है। अंतिम छोर तक पहुंच की अप्रोच और सेचुरेशन यानी ठहराव की नीति, एक-दूसरे की पूरक है। मोदी ने कहा कि गुड गर्वनेंस सरकारी कार्यों और सरकारी योजनाओं की सफलता की सबसे अनिवार्य शर्त है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से हमारी सरकार ने बजट बनाने से पहले भी और बाद भी सभी स्टेकहोल्डर से गहन मंथन की नई परंपरा शुरू की है। भारत में जो आदिवासी क्षेत्र हैं, ग्रामीण क्षेत्र हैं, वहां आखिरी छोर तक रीचिंग दी लास्ट माइल के मंत्र को ले जाने की जरूरत है। प्रधान मंत्री ने कहा कि हमारे देश के ट्राइबल समाज के विशाल पोटेंशियल को टैप करने के लिए पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर काम हो रहा है। इस बार के बजट में भी ट्राइबल डेवलपमेंट को प्रमुखता दी गई है।