भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा(जैम) के प्रवेश पत्र रविवार को जारी कर दिए हैं। आईआईटी जैम को आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित किया जा रहा है। छात्र दो वर्ष के एमएससी, संयुक्त एमएससी व पीएचडी पाठ्यक्रम, एमएससी व पीएचडी डिग्री व अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में देश भर की आईआईटी में पढ़ने के लिए परीक्षा देंगे।
आईआईटी जैम 2022 प्रवेश पत्र को छात्र आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाकर डाइनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2022 प्रवेश परीक्षा 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र पहले 4 जनवरी, 2022 को जारी किए जानें थे। लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से यह जारी नहीं हो सके और इन्हें आज रविवार को जारी कर दिया गया है। छात्र अपने प्रवेश पत्रों को वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपनी नामांकन आईडी, पासवर्ड को लॉग इन पर लिखना होगा। छात्र अपने प्रवेश पत्र में लिखी गई सूचना की अच्छी तरीके जांच कर लें।