फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Postpone NEET PG 2022 Exam: नीट पीजी परीक्षा के स्थगित करने की उठी मांग, काउंसलिंग तारीखों के साथ हो रहा टकराव

Sun, 16 Jan 2022 08:56 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नीट पीजी 2022 परीक्षा और नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की तिथियों में टकराव को लेकर उम्मीदवारों में रोष है। उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2022 परीक्षा के दो से तीन महीने स्थगित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Postpone NEET PG 2022 Exam - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग उठ रही है। दरअसल, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एबीईएमएस) द्वारा इस वर्ष की नीट पीजी 2022 परीक्षा की तिथियों और नीट पीजी 2021 काउंसलिंग की तारीखों के बीच टकराव को लेकर उम्मीदवारों ने यह मांग की है। उम्मीदवारों ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण लंबे इंतजार के बाद सितंबर, 2021 में नीट पीजी परीक्षा हुई थी। इसके बाद नीट में आरक्षित श्रेणी को सीट आवंटन को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में जा पहुंचा था, जिसकी वजह से निर्धारित समय पर नीट पीजी 2021 काउंसलिंग नहीं हो सकी थी। अब सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई होने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। लेकिन एनबीईएमएस द्वारा इस वर्ष नीट पीजी 2022 परीक्षा की तिथियां नीट पीजी 2021 काउंसलिंग से टकरा रही हैं। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों में है असंतोष का माहौल 

नीट पीजी 2021 काउंसलिंग के तीसरे दौर के राउंड की काउंसलिंग के अंतिम परिणाम  12 मार्च, 2022 को जारी किए गए जाएंगे । जबकि 12 मार्च, 2022 को ही नीट पीजी 2022 की परीक्षा तिथि भी निर्धारित की गई है। इससे छात्रों में असंतोष व निराशा का माहौल है क्योंकि काउंसलिंग की तिथियों के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया और परीक्षा तिथि के बीच छात्र उलझ रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों का कहना है कि उनके पास उचित समय नहीं होगा कि वह नीट पीजी 2022 परीक्षा की तैयारी कर सकें और साथ ही काउंसलिंग के लिए भी आवेदन कर सकें। कई उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि काउंसलिंग के बीच भी उनकी कुछ परीक्षा की तिथियां टकरा रही हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा की तिथि और काउंसलिंग दोनों की ही बहुत चिंता हो रही है। इस मामले में सरकार की तरफ से उचित कदम उठाने की उम्मीदवार मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दो से तीन महीने के लिए स्थगित की जाए परीक्षा 

उम्मीदवारों की मांग है कि सरकार की तरफ से नीट पीजी 2022 की परीक्षाओं को दो से तीन महीने के लिए स्थगित किया जाए। उम्मीदवारों का कहना है कि एनबीईएमएस की तरफ से नीट पीजी 2022 की परीक्षाएं अप्रैल के बाद से आयोजित की जाएं। इससे नीट पीजी 2021 काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर पूरी हो जाएगी और कई उम्मीदवार जिनके पेपर और काउंसलिंग की तिथियों में टकराव हो रहा है। उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इस बीच कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनके यह भी राय है कि इस मामले में जरूरत पड़ने में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है। वहीं, कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की और नीट पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की भी मांग की। नीट पीजी काउंसलिंग सोमवार, 17 जनवरी, 2021 से शुरू हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें