फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM YASASVI Scheme: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप में आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 06 Sep 2022 05:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PM YASASVI Scholarship Scheme Entrance Test 2022: जिन छात्रों के माता-पिता / अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, वे प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
PM YASASVI Scholarship Scheme - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM YASASVI Scholarship Entrance Test 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्राइम मिनिस्टर यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (PM YASASVI) 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 11 सितंबर तक पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। PM YASASVI 2022 के आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ECB) और घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजाति डी-अधिसूचित जनजाति (DNT) के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए YASASVI प्रवेश परीक्षा (YET) आयोजित करती है।

 

विज्ञापन

YASASVI Scholarship Scheme के लिए आवेदन पात्रता

जिन छात्रों के माता-पिता / अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, वे YASASVI छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति दो स्तरों पर प्रदान की जाती है- जो छात्र कक्षा नौवीं में पंजीकृत हैं और जो कक्षा 11वीं में पंजीकृत है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर YASASVI छात्रवृत्ति योजना के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो 25 सितंबर, 2022 को होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। YASASVI प्रवेश परीक्षा की अवधि तीन घंटे यानी 180 मिनट की होगी। 
 

YASASVI Entrance Test 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • यशस्वी स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक
  • यशस्वी स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2022 फॉर्म सुधार तिथि : 12 सितंबर से 14 सितंबर, 2022
  • यशस्वी स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2022 की तिथि : 25 सितंबर, 2022

 
विज्ञापन

PM YASASVI Scholarship Scheme Entrance Test के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- yet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर "Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण करें और एक आवेदन संख्या और पासवर्ड जनरेट करें।
  4. सिस्टम जनरेटेड एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, YASASVI एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा करें।
  5. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन विवरण को क्रॉस-चेक करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  7. YASASVI स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा आवेदन फॉर्म 2022 जमा करें।
  8. इसके बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें, सेव करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें