PM YASASVI Scholarship Entrance Test 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्राइम मिनिस्टर यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (PM YASASVI) 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 11 सितंबर तक पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। PM YASASVI 2022 के आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ECB) और घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजाति डी-अधिसूचित जनजाति (DNT) के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए YASASVI प्रवेश परीक्षा (YET) आयोजित करती है।
यशस्वी स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक
यशस्वी स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2022 फॉर्म सुधार तिथि : 12 सितंबर से 14 सितंबर, 2022
यशस्वी स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2022 की तिथि : 25 सितंबर, 2022
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- yet.nta.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर "Registration" लिंक पर क्लिक करें।
अब ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण करें और एक आवेदन संख्या और पासवर्ड जनरेट करें।
सिस्टम जनरेटेड एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, YASASVI एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा करें।
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन विवरण को क्रॉस-चेक करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें
YASASVI स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा आवेदन फॉर्म 2022 जमा करें।
इसके बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें, सेव करें और प्रिंट करें।