फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसर: पीएम ने युवा मेंटरिंग योजना को किया लॉन्च, चयनित लेखकों को मिलेगी 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

Wed, 09 Jun 2021 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

30 वर्ष की आयु से कम उम्र वाले प्रतिभागियों को मेंटरशिप स्कीम के तहत 5,000 शब्दों की मैन्युस्क्रिप्ट तैयार करना होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा गठित एक समिति द्वारा लेखकों को योजना के तहत 6 महीनों तक प्रतिमाह 50,000 रुपये (50,000 x 6 = 3 लाख रुपये) बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
युवा मेंटरशिप योजना - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री ने युवा मेंटरिंग योजना की हाल ही में शुरुआत की है। लेखकों के लिए शुरू की गई यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित की गई है। इच्छुक युवा लेखक mygov.in पर जाकर इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का समापन 31 जुलाई को होगा। अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाएं।

  • यहां 'इनोवेट इंडिया' सेक्शन पर क्लिक करें या सीधे इस लिंक पर innovateindia.mygov.in/yuva/ पर क्लिक करें।

  • आपकी विंडों पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज की बाईं ओर, 'सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें' नामक बटन होगा, उस पर क्लिक करें।

  • तत्पश्चात एक लॉग इन पेज खुलेगा, जिसमें आपको मांगी जानकारी भरकर जमा करना होगा। 

  • जनरेट किए गए आईडी पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।

  • आगे बढ़ें और फॉर्म भरें।

  • फॉर्म को सही से भरना और सबमिट करना सुनिश्चित करें।

क्या है चयन प्रक्रिया?

30 वर्ष की आयु से कम उम्र वाले प्रतिभागियों को मेंटरशिप स्कीम के तहत 5,000 शब्दों की मैन्युस्क्रिप्ट तैयार करना होगा। जिसके आधार पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा गठित एक समिति द्वारा यह तय किया जाएगा की प्रतिभागी किताब लिखने के काबिल है या नहीं।

15 अगस्त को होगी विजेताओं की घोषणा

चयनित लेखकों के नामों की घोषणा स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त, 2021 के अवसर पर की जाएगी चयनित लेखक को मेंटर्स के मार्गदर्शन में मैन्युस्क्रिप्ट तैयार करनी होगी। जिसे 15 दिसंबर 2021 तक प्रकाशन के लिए तैयार किया जाएगा। 12 जनवरी 2022 को युवा दिवस या राष्ट्रीय युवा दिवस पर इन प्रकाशित पुस्तकें को लॉन्च किए जाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

चयनित आवेदकों को मिलेगी 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

मेंटरशिप के अंत में, लेखकों को योजना के तहत 6 महीनों तक प्रतिमाह 50,000 रुपये (50,000 x 6 = 3 लाख रुपये) बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा, युवा लेखकों द्वारा लिखित एक पुस्तक या पुस्तकों की एक श्रृंखला एनबीटी, भारत द्वारा प्रकाशित की जाएगी। मेंटरशिप प्रोग्राम के अंत में लेखकों को उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10% की रॉयल्टी भी दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें