फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympiad: अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत को मिला चौथा स्थान, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Sun, 21 Jul 2024 03:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

International Maths Olympiad: भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। जानें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर क्या कहा। 
विज्ञापन
International Maths Olympiad - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

International Maths Olympiad: भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। 1989 के बाद यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  
विज्ञापन


इंग्लैण्ड के बाथ में 65 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें भारत के 6 छात्रों ने भाग लिया था। भारत ने इस गणित ओलंपियाड में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि, "यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में चौथे स्थान पर आया है। हमारा दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। यह उपलब्धि कई अन्य लोगों को प्रेरित करेगी।" युवा और गणित को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें