फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं 12वीं बोर्ड रद्द: छात्रों से ली गई परीक्षा फीस करें वापस, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

Sun, 04 Jul 2021 03:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली हाईकोर्ट में बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों से ली गई परीक्षा फीस वापस करने की मांग वाली याचिका दायर।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और अन्य बोर्डों को कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों से ली गई परीक्षा फीस वापस करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता दीपा जोसेफ, एक वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और 10वीं कक्षा की एक छात्रा की मां है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है, इसलिए बोर्ड द्वारा एकत्र की गई राशि अनुचित है।

विज्ञापन

प्रत्येक विद्यार्थी ने 2100 रुपये बतौर शुल्क का किया है भुगतान
याचिका में यह भी कहा गया है कि सीबीएसई हर साल बोर्ड के छात्रों से निरीक्षकों और परीक्षकों को भुगतान करने और परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए परीक्षा शुल्क एकत्र करता है। सीबीएसई को परीक्षा शुल्क के रूप में इस वर्ष भी करोड़ों रुपये मिले हैं। कक्षा दसवीं में पढ़ रही मेरी बेटी के लिए मैंने परीक्षा शुल्क के रूप में ₹ 2100 का भुगतान किया था।

बनाई जाए शुल्क वापसी नीति

दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय को नई शुल्क वापसी नीति तैयार करने का निर्देश देने की मांग भी की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इन कठिन वित्तीय समय में एकत्र की गई फीस कई माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। बता दें कि अधिवक्ता के साथ-साथ अखिल भारतीय अभिभावक संघ ने भी हाल ही में इस मुद्दे को उठाया था। एक बार अंतिम निर्णय हो जाने के बाद, हितधारक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

इतिहास में पहली बार बोर्ड परीक्षाएं हुई रद्द

बोर्ड हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करता है। इस साल COVID महामारी के कारण, सीबीएसई ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया, कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 14 अप्रैल, 2021 को रद्द कर दी गई। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी सीबीएसई द्वारा 1 जून, 2021 को रद्द कर दी गई थी। सीबीएसई ने अभी तक परिणाम जारी नहीं किया है। 31 जुलाई तक परिणाम घोषित हो सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें