संसदीय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह
- फोटो : ANI
NEP: संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति ने कहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राज्यों का पूरा भरोसा हासिल करना बेहद जरूरी है। समिति ने शिक्षा मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह राज्यों के साथ समन्वय के लिए एक ठोस तंत्र विकसित करे, ताकि वे किसी भी मुद्दे या आपत्ति को साझा कर सकें।
यह समिति कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में काम कर रही है। अपनी रिपोर्ट में समिति ने बताया कि वर्तमान में एनईपी के क्रियान्वयन पर प्रतिक्रिया जुटाने के लिए कोई संगठित संस्थागत व्यवस्था मौजूद नहीं है।