फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा 10वीं बोर्ड: मूल्यांकन नीति के आधार परिणाम घोषित, अभिभावकों ने लगाया भेदभाव का आरोप

Wed, 30 Jun 2021 12:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार कक्षा दसवीं के परिणाम के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों ने किया राज्यव्यापी विरोध।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम देखते छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ने छात्रों और अभिभावकों के राज्यव्यापी विरोध के बीच मैट्रिक छात्रों के परिणाम तैयार करने के लिए अपनाए गए वैकल्पिक तरीके में भेदभाव से इनकार किया है। बीएसई के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने कहा कि प्रसिद्ध शिक्षाविदों के परामर्श और अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई नीति को देखने के बाद बीएसई ने मूल्यांकन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए थे। जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ साझा किया गया। बाद में, विस्तृत मूल्यांकन नीति भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी। 

विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा छात्रों को मिला ए-1 ग्रेड
अध्यक्ष का कहना है कि बोर्ड ने छात्रों के पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, हमने परिणामों की घोषणा की। इस बार ए-1 ग्रेड में पास हुए छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। इसी तरह इस साल ए-2 ग्रेड में तीन गुना अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की है। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए तकरीबन 500,000 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन

5 अगस्त से होगी ऑफलाइन परीक्षाएं

हालांकि, अध्यक्ष का कहना कि जो विद्यार्थी अपने अंकों से असंतुष्ट हैं वो ऑफलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं। ऑफलाइन परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होगी और 15 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी और परिणाम 10 दिनों के भीतर प्रकाशित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें