अब आगे क्या?
विश्वविद्यालय कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब काउंसलिंग का आयोजन करेगा। परिणाम की घोषणा आज, 14 जुलाई को कर दी गई है। रैंक की घोषणा 18 जुलाई को और सूचना सह रैंक कार्ड 24 उपलब्ध का दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
विश्वविद्यालय कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान, पशुपालन, कृषि इंजीनियरिंग, बागवानी और गृह विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
OUAT Result 2025 Download: रिजल्ट कैसे चेक करें?
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ouat-lokaseba-odisha.in. पर जाएं। इसके बाद, मांगे गए विवरण दर्ज करके लॉगिन करें। अब परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी सेव कर लें।