OSSTET Answer key 2023: ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उममीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
OSSTET Answer key 2023 Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा (BSE odisha ) ने ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (OSSTET) की उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि OSSTET 2022 की परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके पेपर 1 और 2 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जारी की उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि उत्तर कुंजी को लेकर किसी भी छात्र को आपत्ति है तो वे 27 फरवरी की मध्यरात्रि तक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों को सबूत के साथ ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं। ध्यान रहे कि हर आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा। बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की चुनौतियों की जांच और विश्लेषण किया जाएगा। इशके बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। OSSTET 2022 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा।