ATMA ATMA 2023: परिणाम दो मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा
AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA) का परिणाम दो मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन ( AIMS ATMA) परीक्षा MBA, PGDM, PGDBA, MCA और अन्य स्नातकोत्तर प्रबंधन पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित की जाती है। इस मैनेजमेंट स्कूल दाखिला परीक्षा का रैंक स्कोर पूरे देश में लगभग 200 उच्च रैंकिंग वाले संस्थानों में दाखिले के लिए स्वीकार किया जाता है।