ओएसएससी सीएचएसएल परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
OSSC CHSL परीक्षा विवरण
नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।