फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम 

Wed, 24 Jun 2020 10:28 PM IST
अवधेश कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Odisha Public Service Commission (OPSC) ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक लिखित परीक्षा 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें कि इस परीक्षा में 1880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। यह रिज्लट आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर देख सकते हैं। मालूम हो कि आयोग ने 15 मार्च 2020 को यह परीक्षा आयोजित की थी।      
विज्ञापन


वहीं ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सेवा मेन्स लिखित परीक्षा 2020 सितंबर के पहले सप्ताह में कराई जा सकती है। हालांकि संभावना यह भी है कि देशभर में फैले कोरोना वायरस के चलते परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। इसके अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते कई परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। हाल ही में JEE Main और NEET 2020 की परीक्षाओं को लेकर भी मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि वायरस की स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गई जगहों पर वायरस अपने चरम पर है। छात्र राष्ट्र की संपत्ति और भविष्य है इसलिए उनकी सुरक्षा सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा हो। 
विज्ञापन

OPSC आयोग मेन्स परीक्षा का पूरा शेड्यूल बाद में स्थितियों का आकलन करने के बाद जारी करेगा। बता दें कि इसके अलावा कई प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाएं हैं जो अभी तक अधर में लटकी हैं। इनमें से सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड तक की परीक्षाएं भी हैं। यह सभी परीक्षाएं कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते मार्च में स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद यह परीक्षाएं जुलाई में होनी तय हुई थीं लेकिन कोरोना मामलों की संख्या में कमी नहीं आने की वजह से अभी तक यह परीक्षाएं अटकी हुई हैं। जबकि सीबीएसई और आईसीएससी की जुलाई में प्रस्तावित परीक्षाओं पर विवाद गहारा गया है। अभिभावक इन परीक्षाओं के खिलाफ कोर्ट तक चले गए थे। इस पर भी अभी अंतिम फैसला आना बाकी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें