उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Safalta.com ने अपनी 800 Special Quiz For UP-SI Exam 2017 लांच किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के लिए होने वाली SI परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।
उत्तर प्रदेश SI की ये परीक्षाएं इस साल 17 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आयोजित करायी जाएंगी। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक की परीक्षा में सामान्य हिंदी से 40, गणितीय अभियोग्यता से 40, तर्कशक्ति परीक्षण से 40 और संविधान/विधि तथा सामान्य ज्ञान विषय से 40 सवाल पूछे जाते हैं, जिनका आपकी सफलता में विशेष महत्व होता है।
इन परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंकों का होता है। और कुल अंकों की संख्या 400 होती है। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इस परीक्षा के प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। उत्तर प्रदेश SI परीक्षा में पूछे जाने वाले इन विषयों पर मजबूत पकड़ बनाना विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी होता है।
अभ्यर्थियों की इसी जरूरत को समझते हुए safalta.com पर 800 Special Quiz For UP-SI Exam 2017 टेस्ट सीरीज का पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है। यह एक ऑनलाइन मॉक टेस्ट पैकेज है। इस पैकेज में कुल 4 टेस्ट हैं तथा प्रत्येक में 200 प्रश्न हैं। इस पैकेज की कीमत भी मात्र 149 रुपये रखी गई है।
इस कोर्स और ऐसे ही अन्य बेहतरीन कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी अभी सफलता एप को डाउनलोड करें या इस लिंक पर जा कर खास यूपी पुलिस SI कोर्स या यूपी पुलिस ASI कोर्स को सब्सक्राइब करें। आप हमारी स्पेशल टेस्ट सीरीज और ई-बुक्स को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।