फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स ले जा सकेंगे बंदूक!

Sun, 02 Jul 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
अमेरिका के कंसास राज्य से एक अजीबोगरीब मामला आया है। दरअसल, मामला यह है कि यहां कॉलेज में सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स को परिसर में बंदूक ले जाने की छूट मिलेगी। ऐसा इसलिए किया जाएगा, जिससे बंदूक से होने वाले संभावित हमलों से लोग अपनी रक्षा कर सकें। 
विज्ञापन


चार साल पहले सार्वजनिक इमारतों में छिपाकर बंदूक रखने का कानून पारित हुआ था। एनडीटी वेब की खबर के मुताबिक अब कैंजस राज्य के कॉलेज परिसर में स्टूडेंट्स और फैकल्टी को बंदूक ले जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि अभी तक राज्य में कॉलेज परिसर को इस कानून के दायरे में नहीं रखा गया था। इस कानून को राज्य संसद के प्रयास से कॉलेज में सुरक्षा मुद्दे को ध्यान रखकर लिया गया। 

इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में पिस्टल रखने को लेकर कानून और कड़े किए गए हैं। इस फैसले के बाद कैंजस अब आरकन्सॉ, जॉर्जा और अन्य राज्यों की सूची में शामिल हो गया। जहां पर स्टूडेंट्स और कैंपस फैकल्टी को कॉलेज परिसरों में बंदूक रखने की अनुमति पहले से मिली हुई है। इन राज्यों में कैलिफोर्निया और साउथ कैलिफोर्निया समेत 16 राज्यों शामिल हैं।  
विज्ञापन


इस फैसले के बाद कॉलेज के प्रोफेसरों ने चिंता व्यक्त की है। मामले में प्रफेसर फिलिप नेल ने कहा है कि मैं कोई दूसरी नौकरी तलाश कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं बंदूक लेकर आने वाले छात्रों को नहीं पढ़ाऊंगा क्योंकि यह अपनी जान को खतरे में डालने का पागलपन होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें