फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAS 2021 सर्वे रिपोर्ट : 65 फीसदी शिक्षकों पर काम का बोझ, शिक्षा नीति पर चर्चा में सिर्फ 58 फीसदी हुए शामिल

Thu, 26 May 2022 08:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

National Achievement Survey 2021 : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस)-2021 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केवल 58 फीसदी शिक्षकों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) से संबंधित चर्चाओं में भाग लिया था। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 - फोटो : MoE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

National Achievement Survey 2021 Report:  देश में कम से कम 44 फीसदी स्कूली शिक्षकों के पास काम करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, जबकि 65 फीसदी पर शिक्षकों पर काम का बोझ है। यह खुलासा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस)-2021 की रिपोर्ट में हुआ है। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि केवल 58 फीसदी शिक्षकों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) से संबंधित चर्चाओं में भाग लिया था। 

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पिछले साल 12 नवंबर को पूरे देश में नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण आयोजित किया गया था। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के 720 जिलों के 1.18 लाख स्कूलों के पांच लाख से अधिक शिक्षकों और 34 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इससे पहले मंत्रालय की ओर से नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण (NAS)-2017 में आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) रिपोर्ट के अनुसार, केवल 42 फीसदी शिक्षकों ने व्यक्तिगत या सहयोगी शोध कार्यों में भाग लिया है। जबकि 97 फीसदी शिक्षकों ने नौकरी से संतुष्टि का दावा किया। हालांकि, उनमें से कम से कम 92 फीसदी का मानना था कि पेशेवर विकास की गुंजाइश है।

रिपोर्ट के अनुसार, 65 फीसदी शिक्षक ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) और क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (CRC) के सहयोग से शिक्षण में सुधार कैसे करें, इस पर साथी शिक्षकों के साथ औपचारिक संवाद करते रहे हैं, जबकि 42 फीसदी शिक्षकों ने ब्लॉक रिसोर्स सेंटर परामर्श और प्रशिक्षण में भाग लिया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि डाइट, सीबीएसई और एनसीईआरटी द्वारा संचालित व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों में कम से कम 52 फीसदी शिक्षकों ने भाग लिया है। 
 
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण के तहत ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को कवर किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रश्नावली के साथ उपलब्धि परीक्षण - छात्र प्रश्नावली, शिक्षक प्रश्नावली और स्कूल प्रश्नावली को 22 विभिन्न भाषाओं में विकसित और अनुवादित किया गया था।

यह राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण सीबीएसई द्वारा एक ही समय में एक ही दिन में पूरा किया गया था। सर्वेक्षण का प्रबंधन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा डिजाइन और विकसित प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें