फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 9वीं-10वीं के छात्रों को एक अप्रैल से परोसा जाएगा पका हुआ मिड डे मील; सप्ताह में तीन लड्डू भी मिलेंगे

Thu, 27 Mar 2025 08:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha: ओडिशा सरकार कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को पका हुआ मध्याह्न भोजन देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को लागू करने के लिए सालाना 570.71 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय वहन करेगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X @PIB_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha: ओडिशा सरकार ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को पका हुआ मध्याह्न भोजन देने का निर्णय लिया है। गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से राज्य संचालित स्कूलों में कक्षा 9 और 10 के छात्रों को पका हुआ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव एसके महापात्रा ने बताया कि यह निर्णय छात्रों के पोषण स्तर को बढ़ाने तथा माध्यमिक स्तर पर नामांकन, उपस्थिति और स्थिरता को बढ़ाने के लिए लिया गया है।

570.71 करोड़ का बढ़ेगा खर्च

उन्होंने पीएम पोषण के राज्य नोडल अधिकारी गिरीश चंद्र सिंह को लिखे पत्र में कहा कि राज्य सरकार इस निर्णय को लागू करने के लिए सालाना 570.71 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय वहन करेगी।
विज्ञापन

हर हफ्ते मिलेंगे तीन लड्डू

उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 अप्रैल से कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों को हर हफ्ते तीन पोषण युक्त लड्डू उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।

सिंह ने जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा कि सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को सुबह की सभा के दौरान छात्रों को लड्डू वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लड्डू की कीमत 3.50 रुपये है।

पीएम पोषण योजना के तहत आने वाले छात्रों को एक अतिरिक्त अंडा भी उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में, प्रत्येक सप्ताह दो अंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें