फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Teachers Protest: ओडिशा में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा अवधि नियमित करने की मांग

Sun, 27 Nov 2022 06:02 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Odisha primary school teachers protest:ओडिशा के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने आज भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Odisha primary school teachers protest - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Primary School Teachers Protest:ओडिशा के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने आज भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी छह साल की सेवा अवधि को नियमित करने, केंद्रीय वेतनमान के बराबर वेतन और पुरानी पेंशन नीति को लागू करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को रखा। साल 2001 में शिक्षण सहायकों की भर्ती की गई थी। भर्ती के समय से उन्हें 1500 रुपये प्रति महीने की सैलरी दी जा रही थी। छह साल की सेवा के बाद इन शिक्षकों के रेगुलर शिक्षकों का दर्जा दिया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन

प्रदर्शन कर शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनका बकाया नहीं मिल रहा है। शिक्षकों की पहली मांग अपनी छह साल की सेवा अवधि को नियमित करने की थी। इसके साथ उनको अप्रेजल भी दिया जाए। प्राइमरी शिक्षक एसोसिएशन की दूसरी मांग थी कि उन्हें केंद्र सरकार के वेतनमान के मुताबिक वेतन दिया जाए। तीसरी मांग थी कि नई पेंशन नीति की जगह पुरानी पेंशन पॉलिसी बहाल की जाए। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार ने हाई स्कूल के शिक्षकों को उनके अपॉइंटमेंट लेटर के मुताबिक सारी चीजें उन्हें समय पर दी गईं, जबकि प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।  जबकि उनके पास भी वही शैक्षिक योग्यता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें