Odisha Board ओपन शिक्षा और वोकेशनल परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही दूरस्थ शिक्षा परिषद (ओपन स्कूल संबंधित पाठ्यक्रम) और वोकेशनल स्ट्रीम यानी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा टाइम-टेबल भी घोषित किए हैं। विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक फरवरी, 2023 से 10 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी।