फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NYF2022: 25वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Mon, 10 Jan 2022 04:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

National Youth Festival January 12th NYF2022:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के मौके पर 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन और संबोधन करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 - फोटो : NYF 2022
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के मौके पर 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन और संबोधन करेंगे। पांच दिवसीय उत्सव केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश भर के युवा प्रधानमंत्री के भाषण के लिए सुझाव और नवीन विचार साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधान मंत्री अपने भाषण में कुछ सुझावों को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की अपील

युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का ट्वीट साझा करते हुए युवाओं से कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए अपने विचार और सुझाव भेजने का आग्रह किया है। पीएम उन बेहतरीन विचारों की तलाश में हैं, जिन्हें देश के युवा सुनना चाहते हैं और उत्सव के दिन प्रधानमंत्री अपने संबोधन में उन्हें शामिल करेंगे। इच्छुक युवा प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार पाेर्टल पर साझा कर सकते हैं।
 

देश के हर जिले का होगा प्रतिनिधित्व

इस कार्यक्रम में भारत के हर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भाग लेंगे, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य युवा नागरिकों को राष्ट्र-निर्माण की दिशा में प्रेरित करना, प्रज्वलित करना, एकजुट करना और सक्रिय करना है, ताकि हमारे जनसांख्यिकीय लाभांश की वास्तविक क्षमता को उजागर किया जा सके।
 

 

विज्ञापन

13 जनवरी को होगा शिखर सम्मेलन

13 जनवरी, 2022 को एक राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत की विविध संस्कृतियों को एक व्यापक और संवादात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के एक संयुक्त सूत्र में एकीकृत करना है। आइडिया एक्सचेंज यूथ समिट सत्र ज्ञान का प्रसार करने और बुद्धिमता को आकार देने के लिए घरेलू और वैश्विक आइकन और विशेषज्ञों के साथ आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपने वेब ब्राउजर पर सर्च करें - https://pmevents.ncog.gov.in
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें