15 दिसंबर को आवेदन की आखिरी तारीख
विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2021 के लिए 15 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस तारीख के बाद विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।
आधिकारिक वेबसाइट
navodaya.gov.in
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को होगी। ये परीक्षा सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-CTET Exam 2020: परीक्षा की तिथि घोषित, अब 31 जनवरी को होगा आयोजन, परीक्षा केंद्र बदलने
दाखिला परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in है।
- यहां होम पेज पर आपको JNV Class 6 Admission 2020 लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी।
- आखिर में एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा और सर्टिफिकेट्स अपलोड करने होंगे।
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
-विद्यार्थियों को माता-पिता के हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।
-आखिर में फॉर्म सबमिट करना होगा।