फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 05 Nov 2020 02:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

NVS Admissions 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छठी कक्षा में दाखिला पाने के इच्छुक छात्र व छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-OJEE Counselling 2020: राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Trending Videos

15 दिसंबर को आवेदन की आखिरी तारीख
विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2021 के लिए 15 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस तारीख के बाद विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

आधिकारिक वेबसाइट
navodaya.gov.in

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को होगी। ये परीक्षा सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। 
इसे भी पढ़ें-CTET Exam 2020: परीक्षा की तिथि घोषित, अब 31 जनवरी को होगा आयोजन, परीक्षा केंद्र बदलने
विज्ञापन

दाखिला परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in है।
- यहां होम पेज पर आपको JNV Class 6 Admission 2020 लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी।
- आखिर में एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा और सर्टिफिकेट्स अपलोड करने होंगे।
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
-विद्यार्थियों को  माता-पिता के हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। 
-आखिर में फॉर्म सबमिट करना होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें