फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा : 40 शहरों में 58 केंद्रों पर 7586 उम्मीदवारों ने लिया भाग

Sun, 14 Feb 2021 07:33 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2020 चरण-2 - फोटो : social media
विज्ञापन

संक्रामक कोरोना महामारी के बीच देशभर में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा के दूसरे चरण का पेपर रविवार, 14 फरवरी को हुआ। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति पाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से होता है। इस पेपर के लिए देशभर में 40 शहरों में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रदान की जाने वाली 2000 स्कॉलरशिप के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा यानी नेशनल टेलेंट सर्च स्टेज एग्जामिनेशन-2020  (NTSE) के दूसरे चरण का आयोजन नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च ट्रेनिंग यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से किया गया था। परीक्षा में कुल 7,586 उम्मीदवारों ने भाग लिया है। 

बता दें कि स्टेज -2 की परीक्षा में वे ही विद्यार्थी शामिल हो पाए हैं, जिन्होंने एनटीएसई स्टेज-1 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि, पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार, स्टेज -2 परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी, 2021 को किया जाना था, लेकिन, एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2020 के दूसरे चरण की तारीख में बदलाव करते हुए इसे 14 फरवरी, 2021 को आयोजित करने का निर्णय किया था। 

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2020 के दूसरे चरण के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर एनसीईआरटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन और राज्यों के शिक्षा विभागों को धन्यवाद दिया है।  
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से एनटीईएस स्टेज- 2 की परीक्षा पास करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र यह छात्रवृत्ति प्रति माह 1,250 रुपए एवं यूजी और पीजी स्तर के छात्रों को 2,000 रुपए मासिक दी जाती है। जबकि, अन्य वर्गों के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मानकों के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें