फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में दाखिले के लिए 28 फरवरी से पहले यहां करें आवेदन

Sun, 14 Feb 2021 03:25 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्नू प्रवेश प्रक्रिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में जनवरी 2021 सत्र के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दो सप्ताह का समय है। इग्नू के विविध पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला पंजीकरण इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं फरवरी माह की आठ बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IGNOU जनवरी 2021 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए 28 फरवरी, 2021 तक या उससे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इग्नू के पाठ्यक्रमों में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा, पीजी प्रमाण पत्र और प्रमाण पत्र कार्यक्रम और प्रशंसा / जागरूकता स्तर के कोर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी


 

आधिकारिक वेबसाइट पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से अपलोड किए गए बयान में कहा गया है कि इस स्पेशल एडमिशन ड्राइव में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए उपलब्ध शुल्क छूट की सुविधा केवल एक कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। यदि कोई आवेदक शुल्क छूट का दावा करने वाले एक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करता है, तो सभी आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। 
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 : ये हैं चिकित्सा विभाग की वे पांच बड़ी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों में सैलरी
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए यहां सीधा लिंक है। दाखिला पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2021 है। पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर पढ़ सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक ignou admission 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें