फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA Scholarship Awards: एनटीए यंग अचीवर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें डिटेल

Thu, 28 Jul 2022 07:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA Scholarship Awards: एनटीए ने कक्षा नौवीं और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों से यंग अचीवर स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें आवेदन पंजीयन के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा। 
विज्ञापन
NTA Young Achiever Scholarship - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA Young Achiever Scholarship YASASVI Awards: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने पूरे देश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से यंग अचीवर स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने वाइब्रेंट इंडिया (YASASVI) एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए पीएम यंग अचीवर स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम के लिए देश भर के चिह्नित स्कूलों में कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

YASASVI Awards फॉर्म में बदलाव के लिए पांच दिन का समय

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट yet.nta.ac.in पर परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदक 27 से 31 अगस्त, 2022 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा 11 सितंबर को 78 शहरों में आयोजित होने वाली है। एनटीए द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 05 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।

 

सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय देता है स्कॉलरशिप

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के चिह्नित स्कूलों में कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं में पढ़ रहे अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और डी-अधिसूचित, घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजाति (DNT/SNT) श्रेणियों के पात्र उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति के पुरस्कार के लिए वाइब्रेंट इंडिया यशस्वी स्कीम, जिसे पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें आवेदन पंजीयन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। 

NTA YASASVI प्रवेश परीक्षा 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना : 27 जुलाई से 26 अगस्त, 2022 को शाम 05.00 बजे तक
  • त्रुटि सुधार विंडो की समयावधि : 27 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक
  • एनटीए की वेबसाइट पर प्रवेश- पत्र उपलब्ध होंगे : 05 सितंबर, 2022 से 
  • परीक्षा की तिथि : 11 सितंबर, 2022 (रविवार)
  • परीक्षा का तरीका : कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • परीक्षा का समय : दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक
  • परीक्षा की अवधि : तीन घंटे

 
विज्ञापन

NTA YASASVI प्रवेश परीक्षा 2022 में आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट yet.nta.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: उम्मीदवार अब पोर्टल में अपना पंजीकरण करें।
  • चरण 3: पंजीकरण हो जाने के बाद, उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • चरण 4: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, भरे हुए फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म के एक-दो प्रिंट आउट प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें